Viral Video: इंटरनेट पर इस वक्त एक लड़की का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रील्स और मीम्स के इस दौर में, जहां लोग अक्सर अपनी चमक-धमक वाली लाइफ दिखाते हैं, वहीं इस लड़की का अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर किया गया दावा सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वायरल वीडियो में लड़की ने जिस अंदाज में अपनी बात रखी है, उसने नेटिजन्स को दो गुटों में बांट दिया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक ऐसे कमरे में खड़ी है, जिसकी दीवारें तो ईंटों की हैं, लेकिन छत कच्ची लकड़ियों की नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत ही इस लाइन से होती है, "ये होती है भागकर शादी करने की सजा।"
इसके बाद लड़की कमरे का हाल दिखाते हुए कहती है, "भागकर शादी की है तो भुगतना तो पड़ेगा ना।" इसी बीच कैमरे के पीछे से वीडियो बना रहा पति छत की तरफ इशारा करके कहता है कि यह कभी भी गिर सकती है। इस पर लड़की मायूस होकर जवाब देती है, "अब रिस्क लिया है तो क्या कर सकते हैं, घर भी नहीं जा सकते। वो मारकर भगा देंगे।"
सच या सिर्फ रील्स का चक्कर? छिड़ी बहस
यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @RealNainaSingh हैंडल से शेयर कर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "भागकर शादी करने के मजे।" देखते ही देखते इस वीडियो को लगभग 6 लाख लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई है।
एक यूजर ने लिखा, "प्यार की खातिर सब सहना ही पड़ता है।" दूसरे ने लिखा, "अगर यह सच है तो अपने मां-बाप के बारे में सोचकर देखो कि उन पर क्या बीती होगी।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "ये रीलबाज हैं, कोई इनके बहकावे में न आए। ये सबको बेवकूफ बना रहे हैं।"
यहां देखिए Video
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। जनता टीवी इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।