होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Golden Globe Awards 2023 में RRR ने रचा इतिहास, फिल्म के 'Naatu Naatu' गाने ने जीता पुरस्कार

Golden Globe Awards 2023 में RRR ने रचा इतिहास, फिल्म के 'Naatu Naatu' गाने ने जीता पुरस्कार

 

फिल्मकार एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं, संगीतकार एम. एम.कीरावानी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए राजामौली का शुक्रिया अदा किया।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, "इसका हकदार किसी और को बताना एक पुरानी प्रथा रही है। मैंने सोचा कि मुझे जब पुरस्कार मिलेगा तो मैं ऐसा नहीं करूंगा लेकिन माफी चाहता हूं कि मैं वहीं प्रथा दोहराने जा रहा हूं क्योंकि मैं सच में ऐसा मानता हूं।"


कीरावनी ने कहा, "यह पुरस्कार मेरे भाई और फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली के नजरिए को समर्पित है। मेरे काम पर निरंतर भरोसा करने और सहयोग के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं।"

संगीतकार ने कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित, गीतकार चंद्रबोस और गायक सिप्लिगुंज और भैरव को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने अभिनेता एन. टी. रामाराव जूनियर और राम चरण का गाने में पूरे जोश के साथ नृत्य करने के लिए उनका भी शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि आरआरआर भारतीय क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 1920 के दशक के समय पर आधारित है जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी थे। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसको आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने दी है।


संबंधित समाचार