होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Rishi Singh बने Indian Idol 13 के विजेता, विराट और माधुरी दीक्षित भी हैं फैन

Rishi Singh बने Indian Idol 13 के विजेता, विराट और माधुरी दीक्षित भी हैं फैन

 

Indian Idol 13 Winner:देश के सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 13वें सीजन को अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीत लिया है। बता दें कि इस सीजन के शुरुआत से ही ऋषि ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इंडियन आइडल 13 के फिनाले में छह कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यह कॉम्पटीशन सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, चिराग कोतवाल, बिदिप्त चक्रवर्ती और देवोस्मिता राय के बीच रहा। लेकिन ट्रोफी ऋषि सिंह ने अपने नाम कर ली।

 

 

कौन हैं ऋषि सिंह?
ऋषि सिंह (Rishi Singh) इंडियन आइडल सीजन 13 के विजेता हैं। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले हैं। उनका पेशेवर गायकी में कोई बैकग्राउंड नहीं है। ऋषि सिंह पहली बार तब सुर्खियों में आए जब वह इंडियन आइडल सीजन 13 के रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट दिखे। ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल सीजन 11 के लिए भी ऑडिशन दिया था। लेकिन, वह ऑडिशन के चौथे राउंड से ही बाहर हो गए थे। ऋषि सिंह अयोध्या में रामकथा म्यूजियम के अनुअल कॉन्सर्ट में भी परफॉर्म कर चुके हैं। वह अक्टूबर 2022 में कपिल शर्मा शो में भी दिखे थे। जब इंडियन आइडल के जज शो के कंटेस्टेंट्स के साथ प्रमोशन के लिए गए थे।

 

माधुरी दीक्षित ने ऋषि के गानों को बनाया रिंगटोन 
बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) भी हो गए हैं ऋषि सिंह के फैन। इंडियन आइडल के एक ऐपिसोड में दो कंटेस्टेंट की कॉम्बो परफॉर्मेंस चल रही थी। तभी शो के होस्ट आदित्य नारायण ने सबको चौंकाने वाली जानकारी दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RISHI SINGH (@rishisinghmusic)

उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल 13 के एक सिंगर ने अपनी आवाज़ से सबका दिल तो जीता ही है। अब उनकी आवाज़ के दीवाने इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली भी हैं। विराट के अलावा बॉलिवुड का स्टार ऐक्ट्रेस मादुरी दीक्षित भी उनकी गायकी की कायल हैं। माधुरी ने तो ऋषि के गाए गानों की रिंगटोन तक लगा रखी है। वहीं ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

विराट कोहली ने फॉलो कर की तारीफ
ऋषि सिंह की बेहतरीन गायकी के मुरीद क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। साथ ही, मैसेज कर उनकी तारीफ भी की। विराट ने मैसेज में बताया कि उन्होंने ऋिषि के विडियोज देखे हैं। जो अमेजिंग हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें ऋषि की सिंगिंग बहुत पसंद आई है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं विराट ने। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम में विराट कोहली के 215 मिलियन फलोअर्स हैं। जबकि वह सिर्फ 255 लोगों को फॉलो करते हैं। अब उनमें से एक हैं ऋषि सिंह।

पैरेंट्स की सगी संतान नहीं हैं ऋषि
अयोध्या से इंडियन आइडल तक का सफर ऋषि के लिए आसान नहीं था। ऋषि कहते हैं इसके लिए वह अपने मांता-पिता और भगवान श्री राम के शुक्रगुजार हैं। साथ वह कहते हैं कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह उस पावन धरती अयोध्या में जन्मे हैं। जहां भगवान श्रीराम का जन्म हुआ।

ऋषि सिंह इंडियन आइडल के मंच पर ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह अपने पैरेंट्स की सगी संतान नहीं है। पिता राजेंद्र सिंह और मां अंजली सिंह ने उन्हें तब ही गोद ले लिया था, जब वह महज एक दिन के थे। दरअसल, ऋषि की असली मां ने उन्हें जन्म होते ही छोड़ दिया था।


 


संबंधित समाचार