RCB VS GT Qualifier 1: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच को लेकर हर तरफ चर्चा है, क्योंकि आज जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी. जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पहुंच जाएगी. हर कोई इस मैच को देखना चाहेगा. तो अगर आप भी इस मैच को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं किस प्लेटफॉर्म पर आप इसे मुफ्त में देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा RCB VS GT क्वालीफायर 1 मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले (भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे) होगा।
RCB VS GT क्वालीफायर 1 को लाइव कहां देख सकेंगे?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 2 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 2 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. क्वालीफायर 1 का लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
RCB VS GT Qualifier 1 : हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. इसमें 4 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं जीटी ने 4 मैचों में बाजी मारी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान हाईएस्ट स्कोर 206 रन का रहा है. जबकि लोएस्ट स्कोर 147 रनों का रहा है. हेड टू हेड इस तरफ इशारा कर रहा है कि बेंगलुरु और गुजरात के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.
धर्मशाला में बड़ा स्कोर बनना तय
इस सीजन में आरसीबी ने यहां एकमात्र मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता था, लेकिन वह मैच दिन का था. रात में, धर्मशाला में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने 200 से अधिक के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया है. यह बात इस मुकाबले से भी बखूबी मेल खाती है, आरसीबी और जीटी के बीच पिछले सभी मुकाबलों में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. मौसम की बात करें तो, टीमें उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाकर खुश होंगी. पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, हालांकि शाम 5 बजे के आसपास हल्की बारिश की संभावना है, जो निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक पहले है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा। कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव