होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न, खत्म हुई करोंडों हिंदुओं की 500 वर्षों की आस्था की कसौटी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न, खत्म हुई करोंडों हिंदुओं की 500 वर्षों की आस्था की कसौटी

 

आखिर खत्म हुआ 500 वर्षों से अधिक का इंतजार, खत्म हुई करोंडों हिंदुओं की आस्था की कसौटी, जी हां, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति का अनावरण किया। 

बता दें कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मत्रोंच्चार के साथ सफल रूप से सम्पन्न हो गया है। राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रभु श्री राम अब अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रभ राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली तस्वीर भी सामने आई है। 

इस पावन मौके का साक्षा बनने के लिए सात हजार से ज्यादा VVIP अयोध्या पहुंचे।  इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई फिल्मी सितारे अभी अयोध्या पहुंचे हैं। जानकारी दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है। हालांकि, इस मौके पर कई अस्पताल और आपात सेवाएं सुचारू रूप से ही चलेंगी। 


संबंधित समाचार