होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्र बोले- 'यह कलंक', 20 जुलाई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर नृपेंद्र मिश्र बोले- 'यह कलंक', 20 जुलाई तक पूरा होगा मंदिर निर्माण

 

Ram Mandir Donation Theft: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण को "कलंक" बताते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना हम सभी को छोटा महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अंतिम निर्णय करेगा

शनिवार को अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि मंदिर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति की संस्तुति के आधार पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अंतिम निर्णय करेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शनिवार को होने वाली बैठक पूरी तरह निर्माण कार्यों पर केंद्रित है। इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे। बैठक में केवल निर्माण कार्य से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की प्रगति और शेष कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

शेष निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने राम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की थी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर परिसर में चल रहे शेष निर्माण कार्य 20 जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।


संबंधित समाचार