होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राजकुमार राव ने प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज, वीडियो वायरल

राजकुमार राव ने प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज, वीडियो वायरल

 

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) आज यानी 14 नवंबर को अपनी लेडी लव पत्रलेखा (Patralekha)  के साथ शादी (Marriage) के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी आज न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में होगी। शन‍िवार को राजकुमार और पत्रलेखा का प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ था, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों के अलावा राजकुमार का पत्रलेखा के लिए स्वीट प्रपोजल वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

राजकुमार ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज
शनिवार को प्री-वेडिंग सेरेमनी में राजकुमार और पत्रलेखा की इंगेजमेंट (Engagement) हुई, इस दौरान राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार पत्रलेखा को प्रपोज किया। वहीं, पत्रलेखा ने राजकुमार के प्रपोजल को स्वीकार कर हामी भरी और फिर दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। जैसे ही अंगूठी की रस्म पूरी हुई उसके तुरंत बाद बैकग्राउंड में एड शीरन का सॉफ्ट रोमांटिक गाना 'परफेक्ट' (Perfact Song)  बज उठा, जिस पर राजकुमार और पत्रलेखा ने एक साथ कपल डांस (Couple Dance) किया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 

दोनों का इस रोमांटिक मोमेंट को पार्टी में मौजूद कपल के दोस्तों और परिवार वालों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद से उनका यह प्री-वेडिंग फंक्शन वीड‍ियो वायरल हो रहा है। राजकुमार इस व्हाइट थीम्ड प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान सफेद आउटफिट (White Outfit) में किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे थे। उनकी लेडीलव पत्रलेखा भी व्हाइट गाउन में बिल्कुल प्रिंसेस लग रही थीं। कपल के अलावा वहां मौजूद सभी  गेस्ट भी व्हाइट अटायर पहने हुए नजर आए। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पूरे 11 साल बाद दोनों अब सात फेरे लेने वाले हैं।

 


संबंधित समाचार