होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मोदी कैबिनेट के विस्तार पर राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं

मोदी कैबिनेट के विस्तार पर राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं

 

कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब राहुल गांधी ने मोदी कैबिनेट में हुए विस्तार को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या तो बढ़ गई लेकिन देश में वैक्सीन की नहीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि वैक्सीन कहां हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट के दौरान तंज कसते हुए आंकड़ों को लेकर एक तस्वीर भी साझा की है। जिसमें टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि साल के अंत तक देश की 60 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। ऐसे में हर दिन कम से कम 88 लाख वैक्सीन लगनी जरूरी हैं। लेकिन पिछले 7 दिनों के अंदर हर दिन 34 लाख टीकाकरण हुआ है। औसतन के मुताबिक, हर दिन 54 लाख वैक्सीन की कमी देखी गई है।

बता दें कि केंद्र ने इस साल 31 दिसंबर तक देश के सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक राज्य को टीकाकरण में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है। लेकिन कई राज्यों ने शिकायत की है कि उन्हें केंद्र से पर्याप्त टीके नहीं मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के पोर्टल पर जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि 10 जुलाई तक देश में कुल 36 करोड़ 71 लाख 52 हजार 50 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 29 करोड़ 82 लाख 32 हजार 751 लोगों ने पहला टीकाकरण और 8 करोड़ 99 लाख 19 हजार 299 लोगों ने दूसरा टीकाकरण कराया। इस पोर्टल में कुल 36 करोड़ 81 लाख 10 हजार 292 लोगों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

जिन राज्यों में संक्रमण ज्यादा है। वहां भी टीकाकरण की दर ज्यादा है। इस सूची में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। 10 जुलाई तक कुल 3 करोड़ 8 लाख 24 हजार 753 लोगों को पहले व दूसरे टीकाकरण से टीका लगाया जा चुका है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। वहां कुल 3 करोड़ 59 लाख 8 हजार 428 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को दीं चार गारंटी, कहा- राज्य की जनता 20 सालों से पिस रही


संबंधित समाचार