होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रवासी मजदूरों के जरिए राहुल का मोदी-नीतीश पर हमला,बोले- कांग्रेस सरकार में नहीं, फिर भी की मदद

प्रवासी मजदूरों के जरिए राहुल का मोदी-नीतीश पर हमला,बोले- कांग्रेस सरकार में नहीं, फिर भी की मदद

 

बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को हुई पीड़ा का वीडियो जारी कर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास करते हुए कहा कि मोदी और नीतीश सरकारों ने प्रवासी कामगारों के साथ जो बर्बरता की वह बेहद शर्मनाक थी।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, 'जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-उत्तर प्रदेश की ओर भूखे, प्यासे, पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारों ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की। यही सच है।'

इस ट्वीट में राहुल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें प्रवासी मजदूरों के साथ पुलिस बर्बरता, पैदल बिहार जाते समय की पीड़ा तथा पीड़ित प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्रियों के बयानों को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46254 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 83 लाख के पार


संबंधित समाचार