Parineeti-Raghav Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को आखिरकार दिल्ली में सगाई कर ली है। इसकी तस्वीरें प्रेमी जोड़े ने इस्टा और ट्वीटर पर पोस्ट कर के सांझा की है। इस बीच Raghav-Parineeti के रिंग सेरेमनी की एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें राघव चड्ढा अपनी होने वाली पत्नी को गालों में किस करते हुए नजर आए।
AAP MP Raghav Chadha gets engaged to actress Parineeti Chopra
— ANI (@ANI) May 13, 2023
(Pics source: Raghav Chadha's Twitter handle) pic.twitter.com/5L0ecxeI80
दरअसल, सभी वायरल वीडियो में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति राघ चड्ढा पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस उन्हें बाहों में डालकर गले लगा लेती हैं। बस फिर क्या इसके बाद अचानक राघव चड्ढा उन्हें गालों पर किस कर देते हैं। कपल का यह इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के कई और वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें से एक में वह दोनों Mika Singh के गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं।
AAP MP Raghav Chadha gets engaged to actress Parineeti Chopra#RaghavChadha #ParineetiRaghavEngagement #AAP pic.twitter.com/1PXvHo930p
— Parteek Behl پراتک بہل (@BehlParteek) May 14, 2023
गौरतलब है कि हर वीडियो में Parineeti का चुलबुला अंदाज सामने आया है वहीं राघव चड्ढा काफी शांत और लविंग देखे जा रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो में आप नेता का एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' का गाना वे माही बज रहा है। गाने के लीरिक्स के साथ एक्ट्रेस भी अपने पति राघव चड्ढा के लिए गा रही हैं। इसी दौरान राघव चड्ढा खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत एक्ट्रेस को किस कर दिया। फैंस द्वारा कपल का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस परिणीति चोपड़ा के आउटफिट की काफी तारीफ कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई के लिए आईवरी कलर के एथनिक फ्लोर लेंथ गाउन को चुना। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने आउटफिट से मैचिंग एक्सेसरीज कैरी की थीं।
Protect her at any costs she deserves the world🧿🥺🫶🏽#ParineetiChopra pic.twitter.com/sQRZOpkwPA
— S✨ (@daiyare) May 13, 2023
कब होगी शादी ? बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की चर्चा इस साल जनवरी से शुरू हुई। दोनों को पहली बार डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों को कई बार एयरपोर्ट साथ में देखा गया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप का मीडिया के सामने कंफरमेशन नहीं दिया। खबरों के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Rajneeti se Parineeti ho gaya 😂😂
— Aashu Mishra (@Aashu9) May 13, 2023
Desi paps never disappoint you#ParineetiChopra #RaghavChaddha #ParineetiRaghavEngagement pic.twitter.com/pfSYkyBVRV