होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब: सुखपाल सिंह खैहरा के नशा तस्करों से संबंध? ऑडियो क्लिप जारी कर मामले को बताई साजिश

पंजाब: सुखपाल सिंह खैहरा के नशा तस्करों से संबंध? ऑडियो क्लिप जारी कर मामले को बताई साजिश

 

चंडीगढ़: सुखपाल सिंह खैहरा ने खुद को नशे के मामले में फंसाने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अगर मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो मजबूरन उन्हें हाईकोर्ट की ओर रूख करना पड़ेगा।

बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा पर बीते दिनों नशा तस्करों के साथ संबंध होने के आरोप लगे थे। जिसे लेकर बैंस ब्रदर की तरफ से एक ऑडियो क्लिप जारी किया गया। जिसके जरिये ये साफ करने की कोशिश की गई कि इस मामले में खैहरा को फंसाया जा रहा है। वहीं अब इस मामले में सुखपाल सिंह खैहरा का कहना है कि उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को दिसम्बर में ही सारे सबूत दिए थे, साथ ही एसपी रवि कुमार को बयान भी दर्ज करवाए लेकिन अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। खैहरा ने कहा है कि चंडीगढ़ पुलिस अगर मामला दर्ज नहीं करती है तो मजबूरन उन्हें हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ेगा।

अब देखना होगा कि नशे के मामले में खैहरा को फंसाए जाने को लेकर कानून अपना काम कब करेगा। क्योंकि इस मामले में वो सबूत पहले ही पुलिस को सौंप चुके हैं फिर भी एफआईआर दर्ज करने में हो रही देरी की कोई ठोस वजह समझ नहीं आती।


संबंधित समाचार