होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने की हड़ताल, सरकारी बसों का संचालन ठप

पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने की हड़ताल, सरकारी बसों का संचालन ठप

 

पंजाब में रोडवेज और पंजाब नगर बस सेवा के कर्मचारियों की हड़ताल से यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज के तकरीबन 3 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के सभी 18 डिपो के रोडवेज कर्मी हड़ताल को अपना समर्थन दे रहे हैं। हड़ताल के चलते करीब 1900 रोडवेज बसें सड़कों से नदारद हैं।

 

हड़ताल का साथ दे रहे सिटी बस सेवा के कर्मचारियों का कहना है कि 1408 नगर बसों में काम करने वाले 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति से मुसीबत उठानी पड़ रही है। बेहद मामूली वेतन देकर उनसे दिन-रात काम लिया जा रहा है।

 

इस बीच पंजाब रोडवेज के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह राय का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है।

 

बता दें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की तरफ से यह एक दिन की हड़ताल बुलाई गई है। रोडवेज कर्मियों ने एक दिन के लिए बसों का चक्का जाम करने और बस अड्‌डे बंद रखने का ऐलान किया है। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल की वजह से मुसाफिरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को  निजी वाहन ऑपरेटर्स को ज्यादा किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है। बस स्टैंड से रोडवेज के साथ ही सिटी बस सर्विस भी बंद है। हड़ताल की वजह से सरकारी बसों का संचालन ठप है।

 

सरकारी बसों से ट्रैवल करने वाले पंजाब के हजारों यात्री सोमवार को पूरा दिन पंजाब रोडवेज और पंजाब नगर बस सेवा की हड़ताल के कारण परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी डेली पैसेंजरों को हुई जबकि दिल्ली, अमृतसर और दूसरे अन्य दूर-दराज इलाकों में जाने वाले यात्रियों के लिए कष्टभरा दिन साबित हुआ।

 

रोडवेज कर्मियों की मांग है कि ठेके पर रखे गए कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही अस्थाई कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया जाए। कर्मी चाहते हैं कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत बराबर काम बराबर वेतन मिले और कर्जमुक्त 596 सिटी बसों को रोडवेज में स्टाफ समेत ट्रांसफर किया जाए। साथ ही रोडवेज कर्मियों ने मांग की है कि टाइमिंग शिफ्ट के आधार पर प्राइवेट-रोडवेज बसें चलाई जाएं।


संबंधित समाचार