होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Punjab New CM: कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा, जो बनेंगे पंजाब के कैप्टन, होंगे दो डिप्टी सीएम

Punjab New CM: कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा, जो बनेंगे पंजाब के कैप्टन, होंगे दो डिप्टी सीएम

 

पंजाब कांग्रेस में आखिरकार 24 घंटे के अंदर नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी हाईकमान के अंतिम फैसले का इंतजार किया जा रहा है। चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा को मुख्यमंत्री के लिए चुना है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सामने आने के बाद उन्हें बधाई दी जा रही है। वहीं उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है। आज सुबह तक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी का नाम सामने आ रहा था। उन्होंने सीएम पद से मना कर दिया था। अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा

कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा तीन बार से विधायक रहे हैं। अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा गुरदासपुर के रहने वाले हैं। रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं उनके पिता संतोख सिंह रंधावा दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। मना जाता है कि राहुल गांधी की लिस्ट में रंधावा एक गुड एमेज वाले नेता हैं। गांधी परिवार के करीबी हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में सियासी भूचाल जारी, अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से किया इनकार


संबंधित समाचार