कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की अगुवाई करने वाले राकेश टिकैत अब शनिवार से धान की खरीद को लेकर पंजाब और हरियाणा में आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। राकेश टिकैत का कहना है कि यह आंदोलन धान की खरीद पूरी होने तक जारी रहेगा।
पंजाब और हरियाणा में किसानों की धान खरीद की तिथि आगे बढ़ाने पर कहा कि अगेती धान मंडी में जा चुकी है और अनाज अभी तक मंडियों में पड़े हैं। किसानों को परेशान करने के उद्देश्य से जानबूझकर धान खरीद को आगे बढ़ाया गया है। लेकिन यहां किसानों के खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शनिवार को 10 बजे हरियाणा के सभी किसान अपना-अपना धान अपने क्षेत्रीय भाजपा-जजपा विधायकों के घर लेकर जाएं और धान को तुलवाने की मांग करें। जबकि पंजाब के सभी किसान डीसी कार्यालय पर अपना धान लेकर जाएं। किसानों का यह आंदोलन धान खरीद तक इसी तरह जारी रहेगा।
बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर किसान गाजीपुर बॉर्डर पर उपवास रखेंगे। इस मौक पर भारतीय किसान यूनियन यानी (BKU) 2018 की किसान क्रांति यात्रा की वर्ष गांठ मनाएंगा। इतना ही नहीं गांधी जयंती पर किसानों ने आज सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर हवन का भी आयोजन किया है।
इसके अलावा आज 5 किसान मंच पर 2018 में किसानों पर हुए आंसू गैस और लाठीचार्ज के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए उपवास करेंगे। साथ ही महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Ayushman bharat scheme: 15 अक्टूबर तक बनेंगे आयुष्मान कार्ड, नहीं देना होगा कोई शुल्क