होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब: किसान कर्ज़ पर सियासत शुरु, हरसिमरत कौर ने सरकार पर साधा निशाना

पंजाब: किसान कर्ज़ पर सियासत शुरु, हरसिमरत कौर ने सरकार पर साधा निशाना

 

पंजाब: मानसा में कर्जमाफी की पहली लिस्ट 7 जनवरी को जारी हो चुकी है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने खुद पहुंचकर यहां पर किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटे, वहीं प्रदेश की राजनीतिक पर्टियों में भी सियासत तेज़ हो गई है।

बता दें कि कर्ज माफी को लेकर अकाली दल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। बठिंडा पहुंची केंद्री मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर तीखे वार किए। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ बहुत ही भद्दा मजाक किया है। चुनाव के दौरान सभी किसानों का कर्ज़ माफ किया जाएगा। मगर सरकार ने कुछ किसानों का ही कर्ज़ माफ किया है। साथ ही यह भी कहा कि, सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।

वहीं मुक्तसर के गांवों के दौरे के दौरान पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन सरकार की कर्जा माफी पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि सूबा सरकार ने कर्ज़ माफी के नाम पर किसानों के साथ मज़ाक किया है। सरकार की कथनी और करनी में फर्क है, इसके अलावा पूर्व सीएम ने सूबा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रदेश कांग्रेस ने पूरी कर्ज़ माफी का वादा किया था लेकिन अब सिर्फ़ सोसायटियों का कर्ज़ ही माफ किया है। इसके साथ ही उन्होनें सीएम अमरिन्दर के खेत मज़दूरों के कर्ज़ माफी वाले बयान पर भी तंज कसा।

बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने भी मानसा में नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैहरा की अगुवाई में काले झंडे लेकर कर्जा माफी कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था। आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों से पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया था। लेकिन अब सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।

वहीं 10 महीने के कार्यकाल में आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए सरकार ने कर्जमाफी की किश्त तो जारी कर दी है। लेकिन कर्जमाफी कि लिस्ट में अपना नाम ना होने से कई किसान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं किसानों के आत्महत्या की भी खबर सुनने में आई है। अब सरकार के इस फैसले से कितने किसानों को राहत मिलेगी और क्या किसानों की आत्महत्याओं की घटनाओं में कोई कमी आ पाएगी। ये तो आने वाला वकत ही बताएगा।


संबंधित समाचार