होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा टला, मिशन-2022 का अब इस खास दिन पर करेंगी आगाज

प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा टला, मिशन-2022 का अब इस खास दिन पर करेंगी आगाज

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 14 जुलाई को लखनऊ का प्रस्तावित दौरा टाल दिया गया है। इसके स्थान पर प्रियंका अब 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी। प्रियंका गांधी इस दौरे से मिशन-2022 का आगाज करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उसके लिए ब्लॉक पंचायत चुनाव के मुकाबले अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव अधिक जरूरी हैं। पिछले दिनों पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के वर्चुअली प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए जिताऊ उम्मीदवार तलाशने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए थे कि जनता से जुड़े छोटे से छोटे मुद्दे को उठाकर सत्ता पक्ष से जवाब मांगा जाए।

कांग्रेस महासचिव को 14 जुलाई को लखनऊ आना था। बताया जा रहा था कि प्रियंका इस दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगूल फूंक देंगी। अब खबर आ रही है कि उनका यह दौरा दो दिन के लिए टाल दिया गया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस महासचिव अब 14 जुलाई की जगह 16 जुलाई को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगी। कांग्रेस महासचिव के इस कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता नए सिरे से तैयारियों में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 1983 वर्ल्डकप के हीरो थे


संबंधित समाचार