होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, Parineeti-Raghav की सगाई में होगी शामिल, नहीं दिखें निक-जोनस और मालती

दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, Parineeti-Raghav की सगाई में होगी शामिल, नहीं दिखें निक-जोनस और मालती

 

 

Parineeti-Raghav Ring Ceremony:आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस Parineeti Chopra आज यानी शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होने जा रहा है। Parineetiऔर Raghav की Engagement दिल्ली में रखी गई है। खबरों के मुताबिक Engagement बॉलीवुड थीम पर रखी गई है। जिसमें राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजानर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी। ऐसे में बहन की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच गई है। प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर अकेले स्पोट किया गया है। 

Parineeti की सगाई में शामिल होने आई प्रियंका
बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पोट किया गया हैं। जिसके बाद से दिल्ली एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

 

खबरों के अनुसार सगाई कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से शुरु होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को कार्यक्रम में बुलाया गया है। इस खास कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और शाम आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल हो सकते है।

बॉलीवुड होगी सगाई की थीम


दिल्ली में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड जगत के साथ-साथ कई राजनीतिक हस्तियां भी शरीक होंगी। सगाई से पहले राघव और परी के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। परिणीति चोपड़ा फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखती है। ऐसे में उनकी सगाई की थीम भी बॉलीवुड रखी गई है। फंक्शन में बॉलीवुड के कई ब्लॉकबस्टर हिट गाने सगाई की रौनक बढ़ाएंगे। परिणीति और राघव की इंटीमेट एंगेजमेंट काफी ग्रैंड होने वाली है। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दिखेंगे, वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के पहुंचने की संभावना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


संबंधित समाचार