होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'The White Tiger', खुशी से झूम उठीं प्रि‍यंका चोपड़ा

ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'The White Tiger', खुशी से झूम उठीं प्रि‍यंका चोपड़ा

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गई है। ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, 'हम ऑस्कर में नॉमिनेट हुए हैं। द व्हाइट टाइगर टीम और रमीन मुबारक हो। फिल्म का नॉमिनेशन खुद अनाउंस करते हुए मुझे बहुत स्पेशल महसूस हो रहा था। सब पर गर्व है।'

वहीं, राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा,'हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रमीन बहरानी और द व्हाइट टाइगर टीम।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किए हैं और इस लिस्ट में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ने अपनी जगह बना ली है। ऐसे में' द व्हाइट टाइगर' को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। 


संबंधित समाचार