होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति समेत PM के घर में आगजनी, काठमांडू से हवाई सेवा बंद

प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति समेत PM के घर में आगजनी, काठमांडू से हवाई सेवा बंद

 

Nepal Protest: नेपाल सरकार ने हिंसक प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाने का एलान किया है। प्रतिबंध हटाने की घोषणा पीएम केपी शर्मा ओली की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने की थी, लेकिन इस एलान के बाद भी मंगलवार सुबह से प्रदर्शनकारी फिर से सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए पीएम ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी समेत पूरे देश में बढ़ते विद्रोह के कारण पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दिया है। जिसे राष्ट्रपति की तरफ से स्वीकार कर लिया गया है। वहीं इससे पहले हिंसक विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पीएम ओली ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी।

नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल ने कहा 

नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल ने जेनरेशन जेड के विरोध प्रदर्शनों से निपटने के सरकार के तरीके पर अपनी असहमति जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा करते हुए, पौडेल ने लिखा कि युवा पीढ़ी ने सिर्फ सुशासन, जवाबदेही और न्याय की मांग की थी, लेकिन इसके बजाय उन्हें सरकारी दमन और गोलीबारी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'देश का बेहतर भविष्य चाहने वाले युवाओं को गोली मारना उचित नहीं ठहराया जा सकता।' नेपाली कांग्रेस के एक केंद्रीय नेता पौडेल ने कहा कि उनकी अंतरात्मा उन्हें ऐसी परिस्थितियों में मंत्रिमंडल में बने रहने की इजाजत नहीं देती। उनका इस्तीफा देश भर में तेज होते विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है, जिसमें कई प्रदर्शनकारी पहले ही अपनी जान गंवा चुके हैं।


संबंधित समाचार