होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राम रहीम की जेल में गैंगवार की तैयारी, थाली और चम्मच काटकर बनाए थे हथियार

राम रहीम की जेल में गैंगवार की तैयारी, थाली और चम्मच काटकर बनाए थे हथियार

 

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद एक गैंग द्वारा खूनी खेल खेलने की तैयारी की जा रही थी। बता दें डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इसी जेल में बंद हैं। इसके लिए इन कैदियों ने अनोखे हथियार बनाए थे। जेल प्रशासन ने उनके पास से नुकीले हथियार बरामद किए हैं जो थाली और चम्मच काटकर बनाए गए थे। इन हथियारों से व्यापारी और कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या के आरोपित को मौत के घाट उतारने की साजिश थी।

 

सूत्रों के अनुसार, 23 जून को दोपहर के समय जेल में कैदियों की खुली गिनती चल रही थी। करीब 12 बजे एक कैदी टिटौली निवासी सुनील अपने परिजनों से मुलाकात कर वापस बैरक की ओर जा रहा था। बता दें वह कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। वह बैरक नंबर छह के मुख्य गेट के सामने पहुंचा तो जेल में बंद दूसरे गैंग के बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपितों ने नुकीले हथियारों से सुनील का गला काटने का प्रयास किया।  शोरगुल होने पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भागकर पहुंचे और फिर सुनील को उन कैदियों के चंगुल से छुड़ाया।

 

कांग्रेस नेता अशोक काका की अप्रैल 2016 में हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि पुश्तैनी प्लॉट के विवाद में उनकी हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने उनके दो चचेरे भाइयों समेत शूटर्स शोरा कोठी निवासी संदीप व रोहित को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक काका के चचेरे भाइयों ने 147 गज के प्लॉट को प्रॉपर्टी डीलर करौंथा निवासी बिंदर और टिटौली निवासी सुनील को बेच दिया था, लेकिन काका का हस्तक्षेप होने के कारण वे खरीदारों का कब्जा नहीं दिला पा रहे थे। इसलिए चारों ने मिलकर काका की हत्या की साजिश रची। इसके लिए सुनील ने सुपारी ली थी।


संबंधित समाचार