होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म Code Name Tiranga का पोस्टर रिलीज

हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म Code Name Tiranga का पोस्टर रिलीज

 

पंजाबी सिंगर एक्टर हार्डी संधू (Hardy Sandhu) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की जोड़ी जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में परिणीति चोपड़ा हाथों में एक बंदूक थामे हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हार्डी संधू ने कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन में बनी फिल्म '83' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर अपने फैंस के साथ शेयर किया। पोस्टर में परिणीति चोपड़ा हाथों में बंदूक लिए खड़ी हुई हैं। परिणीति के चेहरे पर चोटों के काफी निशान हैं जिसे देख कर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म में भरपूर ऐक्शन सीक्वेंस देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट (Raw Agent) का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में हार्डी के किरदार को लेकर अब तक मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया है। रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' (Code Name Tiranga) 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।



पोस्टर रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। परिणीति चोपड़ा फिल्म में अपने किरदार को लेकर बेहद एक्ससाइटेड है। रॉ एजेंट होने के वजह से फिल्म में परिणीति चोपड़ा कई देशों की यात्रा करती हुईं नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Bollywood के इन सेलेब्स ने दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई


संबंधित समाचार