होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

11 साल के बच्चे को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने 17 साल के स्टूडेंट को किया गिरफ्तार

11 साल के बच्चे को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने 17 साल के स्टूडेंट को किया गिरफ्तार

 

पंजाब के कस्बा खडूर साहिब से पुलिस ने 17 साल के स्टूडेंट को अपनी गिरफ्त में लिया है। युवक पर 11 साल के जशनप्रीत को अगवा करने का आरोप है। युवक को हिरासत में लेने के बाद भी अभी तक अगवा हुए लड़के की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं परिवार का आरोप है कि पुलिस सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही।

 

मामले में एसपी डी तिलक राज ने बताया कि जशनप्रीत के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस लड़के पर अपहरण का आरोप है, उसे भी जांच में शामिल कर शीघ्र ही अगवा किए बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

 

वहीं पीड़ित पिता गुरदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा जशनप्रीत हर रविवार को गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाता था। इस बार वह माथा टेकने तो गया, मगर लौटा नहीं। उन्होंने दोपहर तक तलाश की, मगर वह कहीं नहीं मिला। उन्हें गांव के एक युवक ने बताया कि उसकी क्लास का लड़का पीड़ित को साथ ले गया है। गुरदेव सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह उक्त लड़के के घर गए। वहां उन्होंने उसके पिता से बात भी की। जब आरोपी के पिता ने उससे पूछा तो उसने बताया कि वह जशन को दिल्ली के पास गाजियाबाद स्टेशन पर छोड़ आया है। इसके बाद वह देर रात ट्रेन पकड़ कर दिल्ली के पास गाजियाबाद स्टेशन पर गए, जहां उसकी तलाश की, लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। अंत में उन्होंने पुलिस को शिकायत की।

 

 


संबंधित समाचार