होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पुलिस प्रशासन ने बढ़ाया कदम, शुरू किया 'प्लास्टिक घटाओ, वर्तमान बचाओ' अभियान

पुलिस प्रशासन ने बढ़ाया कदम, शुरू किया 'प्लास्टिक घटाओ, वर्तमान बचाओ' अभियान

 

वातावरण सुरक्षित करने के लिए देश से प्लास्टिक को हटाना होगा। देश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जनता के साथ-साथ सरकार के भी प्रयासों की जरूरत है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास किए भी गए हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया गया है। अब इसमें पुलिस प्रशासन भी आगे आया है। प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों को देखते हुए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत महाराजा रंजीत ¨सह पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर को प्लास्टिक मुक्त जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

अकादमी के डायरेक्टर अनीता पुंज ने कहा कि इस मुहिम को एक लोक लहर के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही अकादमी के अंदर बिखरे प्लास्टिक को अधिकारियों और ट्रेनियों द्वारा इकट्ठा किया गया है। अकादमी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रण भी लिया गया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और ट्रेनियों को संदेश दिया है कि इस मुहिम को अपने घरों तक ले जाएं और बच्चों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वातावरण के लिए बेहद हानिकारक है। पुलिस की ओर से किया यह प्रयास यकीनन लोगों को भी प्रेरणा देगा और लोग प्लास्टिक छोड़ कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने की पहल करेंगे।

 

अनीता पुंज ने बताया कि प्लास्टिक मानव की सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है। अकादमी के अधिकारियों ने एक अहम फैसला लेते हुए अकादमी को प्लास्टिक मुक्त करने का प्रण लिया है। अनीता पुंज ने कहा कि इस संबंध में 'प्लास्टिक घटाओ, वर्तमान बचाओ' अभियान शुरू किया गया है, जिसकी ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया जाएगा। ट्रेनी इस मुहिम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 


संबंधित समाचार