होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से PM मोदी हैरान, बोले- बहुत जल्दी चला गया उज्ज्वल युवा अभिनेता

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से PM मोदी हैरान, बोले- बहुत जल्दी चला गया उज्ज्वल युवा अभिनेता

 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। वही, सुशांत की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। वह अपने पीछे कई यादकर परफॉर्मेंस छोड़ गए हैं। मैं उनके निधन से हैरान हूं।

पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत...एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्दी चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनकी सफलता ने बहुतों को प्रेरित किया और अपने पीछे कई यादगार परफॉर्मेंस छोड़ गए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं। ओम शांति।'

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। सुशांत सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक से की थी मगर उनको असल पहचान एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था।

वे फिल्म 'काय पो छे' में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे और उनके इस अभिनय की तारीफ भी हुई थी। इसके अलावा सुशांत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। 

और पढ़े  Haryana News | Chhattisgarh News | Aaj Ka Rashifal | Jokes

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी


संबंधित समाचार