होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM Modi ने किया नारी शक्ति को नमन,राष्ट्रपति बोलीं- आज महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों का दिन

PM Modi ने किया नारी शक्ति को नमन,राष्ट्रपति बोलीं- आज महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों का दिन

 

Women's Day : आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। आज के दिन महिलाओं के उपलब्धियों और योगदान को याद किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि आज का दिन महिलाओं के हर क्षेत्र में दिए गए विशेष योगदान और उपलब्धियों का दिन है। आज के दिन हमें महिलाओं के समानता,सुरक्षा,सशक्तिकरण का ठोस संकल्प लेना चाहिए। आज हमारी बहु-बेटियां सीमाएं लांघ रही है और हमे उनके हर कदम पर समर्थन करना चाहिए। हमें प्रयासरत रहना चाहिए की हम एक समानता वाली दुनिया बना सकें।

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को किया नमन 

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि हम नारी शक्ति को नमन करते है। साथ ही उन्होंने लिखा कि सुबह से ही आप सभी ने महिलाओं द्वारा अपने सफर को साझा करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने वाले प्रेरक पोस्ट देखे हैं। ये महिलाएँ भारत के अलग-अलग हिस्सों से है। और उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, लेकिन एक अंतर्निहित विषय है - भारत की नारी शक्ति का कौशल। उनका दृढ़ संकल्प और सफलता हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है। आज और हर दिन, हम एक विकसित भारत को आकार देने में उनके योगदान का जश्न मनाते हैं। 

हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है International Women's Day

हर साल पूरे विश्व में 8 मार्च को International Women's Day मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के योगदान और बलिदान को याद किया जाता है। साथ ही उनके सशक्तिकरण को लेकर कदम उठाए जाते है। इस दिन दुनियाभर में महिलाओं के लिए कार्यकम के आयोजन कराए जाते है। जिसमें उनके सशक्तिकरण से लेकर हर वो विषय पर जोर दिया जाता है। जिससे उनके कमज़ोरियों को समझ कर उनके समस्याओं का निदान किया जा सके। 


संबंधित समाचार