होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM Modi की BJP शासित राज्यों के मंत्रियों-विधायकों से मुलाकात, आज हरियाणा से आगाज

PM Modi की BJP शासित राज्यों के मंत्रियों-विधायकों से मुलाकात, आज हरियाणा से आगाज

 

PM Modi: एक नई पहल की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी शासित राज्यों के मंत्रियों/विधायकों से मुलाकात और बातचीत का सिलसिला आज से शुरू करेंगे। इस सिलसिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा के बीजेपी मंत्री और विधायक आज शाम 4 बजे मुलाकात करेंगे। ये बैठक शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक प्रधानमंत्री के साथ चलेगी। हरियाणा के बीजेपी विधायकों का पीएम के साथ सीधा संवाद होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधायकों से उनके क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं के बारे में भी चर्चा और जनता से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों की टीम के साथ भी पीएम मोदी का सीधा संवाद करेंगे।

पीएम मोदी से मुलाकात के पहले होगा लंच

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और नई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में ये मुलाकात होगी। 2014 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि पीएम मोदी हरियाणा के सभी पार्टी विधायकों से सीधे बातचीत करेंगे। उनके साथ सामूहिक रूप से मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हरियाणा की इस बैठक से पहले दिल्ली में हरियाणा भवन में एक लंच का भी आयोजन किया गया है।

इस समय यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ तमाम बड़े नेता और मंत्री लंच करेंगे। लंच के दौरान राज्य की प्रशासनिक स्थिति और आगे के कामों के लिए एजेंडे तय किए जा सकते हैं।

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा पहलवान ने बैठक से पहले कहा कि पार्टी के विधायक और दूसरे पदों पर काम करने वाले अपनी पार्टी के नेता हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह मीटिंग उन सभी के लिए सुनहरा मौका होगा।

पटौदी की विधायक बिमला देवी का कहना है कि उनके लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा। अभी तक कार्यक्रमों के माध्यम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला, लेकिन अब प्रधानमंत्री एक-एक विधायक से मिलेंगे और बात करेंगे। इस मीटिंग के लिए उन्होंने उत्साह जाहिर किया।


संबंधित समाचार