होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM मोदी ने किया किसान कल्याण रैली को संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना

PM मोदी ने किया किसान कल्याण रैली को संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना

 

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मलोट में किसान कल्याण रैली को संबोधित किया। इस रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 से 1800 रुपए तक वृद्धि की है। हमारी सरकार की योजनाओं से विरोधियों की नींद उड़ गई है इसलिए वे किसी भी तरह से लोगों को भड़काने में लगे हैं।

 

मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने किसानों के लिए अवैज्ञानिक तरीके से बेसिरपैर की योजनाएं बनाईं। देश जानता है कि इतने वर्षों तक किसानों को लागत के सिर्फ 10 फीसदी के लाभ तक सीमित क्यों रखा गया, आखिर इसके पीछे क्या स्वार्थ था। किसान हमारे देश की आत्मा है, किसान हमारा अन्नदाता है। कांग्रेस ने उनसे झूठ बोला। कांग्रेस किसानों के सशक्तिकरण के लिए नहीं, अपना वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति करती रही। केंद्र की एनडीए सरकार इस स्थिति को बदलने की कोशिश कर रही है। सीमा पर जुटा जवान हो, या खेत में जुता हुआ मेरा किसान हो... दोनों का सम्मान करने का काम हमारी सरकार ने किया है।''

 

''40 साल तक वन रैंक, वन पेंशन देने की जिन्हें फुर्सत नहीं थी, 70 साल तक किसानों की लागत देने की जिन्हें सुध नहीं थी, वे आज किसानों को गुमराह कर रहे हैं। हमने किसानों को वाजिब एमएसपी देने का काम किया। कई फसलों में लागत का 100 फीसदी तक मूल्य मिलना तय किया है। कपास पर करीब 3400 रुपए प्रति क्विंटल लागत आती है। बड़े रेशे के लिए 5450 रुपए मूल्य हमने तय किया है। इससे 1130 रुपए अधिक मूल्य मिलने का रास्ता साफ हो गया है।''

 

''पंजाब में पराली की समस्या को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। फसल काटने के बाद इसे जलाने के लिए किसानों को मजबूर ना होना पड़े। इसलिए हमने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान किया है। इसके लिए जो मशीनें चाहिए उसमें 50 फीसदी सहायता सरकार देगी। पंजाब और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता कर पराली ना जलाएं। प्रदूषण के चलते पंजाब को बहुत ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। मालवा में तो कैंसर गंभीर समस्या है। इसलिए बठिंडा में एम्स खोला जा रहा है।''


संबंधित समाचार