होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Petrol Diesel :कच्चे तेल के दामों में एक बार फिर बड़ा उछाल, राजधानी में 106 के पार पहुंचा पेट्रोल

Petrol Diesel :कच्चे तेल के दामों में एक बार फिर बड़ा उछाल, राजधानी में 106 के पार पहुंचा पेट्रोल

 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। लगातार तीन दिनों से भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Update) के दामों में इजाफा किया जा रहा है। गुरुवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (oil marketing companies) ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है।

अक्टूबर महीने में अब तक तेल की कीमतों में 5 रुपये की तेजी आ चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 112 रुपये और डीजल 103 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

जानिए महानगरों में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

महानगर       पैट्रोल/प्रति लीटर   डीजल/ प्रति लीटर
दिल्ली        106.54 रु       95.27 रु
मुंबई         112 रु         103 रु
कोलकाता         107.11 रु        98 रु
 चेन्नई            103.61 रु        99.59 रु


बता दें कि इन सभी महानगरों के अलावा दूसरे राज्यों जैसे ओडिशा, कर्नाटक, राजस्थान और एमपी समेत कई राज्यों में पेट्रोल का आंकड़ा 100 के पार हो चुका है।

यह भी पढ़ें- फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल, देखें आपके शहर में कितना दाम


संबंधित समाचार