होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Petrol Diesel: कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी, भारत में भी सस्ता हो सकता है पट्रोल-डीजल

Petrol Diesel: कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट जारी, भारत में भी सस्ता हो सकता है पट्रोल-डीजल

 

इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इसी के साथ जल्द ही भारत में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें और कम हो सकती है। देश की सरकारी तेल कंपनी आईओसीएल (IOCL) ने पेट्रोल-डीजल के नए कीमतें जारी कर दी हैं। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली समेत सभी महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं। आपको बता दें आज यानी सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 80.37 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड अब 81.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

जानिए महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
 

महानगर       
  पेट्रोल/प्रति लीटर
 डीजल/ प्रति लीटर
दिल्ली      
103.97 रु  
86.67 रु
मुंबई       
 109.98 रु  
  94.14 रु 
कोलकाता  
 104.67 रु  
  89.79 रु
चेन्नई       
 101.40 रु
 91.42 रु

 

भारतीय बाजारों में गिरावट आने की संभावना

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल है, जिसकी वजह से भारत में जल्द ही पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 81 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तरह की विदेशी बाजारों में गिरावट जारी रही, तो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी पेट्रोल सस्ता हो सकता है।
 


संबंधित समाचार