होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बजट सत्र का 10वां दिन आज, विपक्षी दलों के बीच गतिरोध, कार्यवाही स्थगित किए जाने की आशंका

बजट सत्र का 10वां दिन आज, विपक्षी दलों के बीच गतिरोध, कार्यवाही स्थगित किए जाने की आशंका

 

Parliament Budget Session : संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में आज भी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित किए जाने की आशंका है। राज्यसभा में हंगामे के बावजूद कामकाज जारी है।

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद 

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद है। 9 फरवरी की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही के संचालन में मदद करने की अपील की थी। हालांकि, पहले 11 बजे लोकसभा का प्रश्नकाल बाधित हुआ, फिर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी गतिरोध बरकरार रहा। अंत में दोपहर करीब सवा दो बजे सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा था

आज संसद के बजट सत्र का 10वां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारियों के बीच पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर प्रकाशक के बयान को लेकर आज भी सियासी बयानबाजी जारी रहने के आसार हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला के साथ मुलाकात के दौरान ऐसी कोई सहमति नहीं बनी जैसा राहुल दावा कर रहे हैं। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा था।


संबंधित समाचार