होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन हुआ निरस्त, स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को अनुशासन का पढ़ाया पाठ

लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन हुआ निरस्त, स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को अनुशासन का पढ़ाया पाठ

 

Lok Sabha MP Suspension Revoked: लोकसभा के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया। निलंबन रद्द किए जाने की सहमति बनने पर उन्होंने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है। अब ये सभी सांसद संसद के बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। इस फैसले के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर तख्तियां, बैनर और एआई जनित तस्वीरों के इस्तेमाल की सख्त मनाही है। सभी सांसदों को इसका ध्यान रखना चाहिए।

किन सासंदों को निलंबित किया गया था?

1- डीन कुरियाकोस
2 - किरण रेड्डी
3 -अमरिंदर सिंह राजा वड़िग
4 -मणिकम टैगौर
5 -गुरजीत औजला
6 -हिबी इडेन
7 -वेंकेट रमन
8- प्रशांत पडोले

कैसे हुई थी कार्रवाई?

तीन फरवरी को निलंबन की कार्रवाई उस समय हुई थी जब दोपहर तीन बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पीठासीन स्पीकर ने कहा कि स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने सभी सांसदों का नाम लेकर उन्हें निलंबित किए जाने को लेकर आम सहमति का सवाल किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।


संबंधित समाचार