होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

परिणीति चोपड़ा जल्द कर सकती हैं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई

परिणीति चोपड़ा जल्द कर सकती हैं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई

 

Parineeti Chopra- Raghav Chadha:बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सगाई जल्दी ही हो सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि हाल में उनके फैमिली मेंबर्स के बीच उनकी शादी को लेकर डिस्कशन शुरू हुआ है। इसके बाद ही वे डिनर पर गए थे।

कैसे सुर्खियों में आई परिणीति-राघव की कहानी
हाल ही में परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ दो दिन लगातार मुंबई के रेस्टोरेंट्स के बाहर देखा गया था। उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद ही उनके अफेयर के कयास लगने शुरू हुए। बाद में जब राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा था, "आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल कीजिए, परिणीति के बारे में सवाल मत पूछिए।" इतना ही नहीं, जब राघव से पूछा गया कि क्या वे शादी करने जा रहे हैं तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था, "जब करेंगे, तब आपको बता देंगे।" इसके बाद से उनके अफेयर की ख़बरों को और बल मिला था।

जल्दी ही हो सकती है औपचारिक घोषणा
रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्दी ही उनकी रोका सेरेमनी को लेकर औपचारिक घोषणा हो सकती है। खबर के मुताबिक़, सूत्र का कहना है कि, "अभी तक कोई फॉर्मल सेरेमनी नहीं हुई है। लेकिन परिवारों के बीच इसे लेकर डिस्कशन चल रहा है। जल्दी ही कोई सेरेमनी होगी। दोनों परिवार उन्हें साथ देखकर खुश हैं। लेकिन दोनों ही अपने-अपने शेड्यूल्स में व्यस्त हैं, जिसके चलते किसी भी सेरेमनी के लिए डेट निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। सेरेमनी काफी छोटे स्तर पर होगी, जिसमें करीबी फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे।"

लंदन से हैं दोनों का गहरा कनेक्शन
हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। ख़बरों के मुताबिक़, परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ रही थीं तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट रहे हैं। इसी साल जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में दोनों शामिल हुए थे। वे इस इवेंट में उन 75 लोगों में शामिल थे, जिन्हें सम्मानित किया गया। सेरेमनी में उन इंडियन स्टूडेंट्स के अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट किया गया था, जिन्होंने ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर कुछ हासिल किया है।
 


संबंधित समाचार