होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

परमबीर सिंह के निलंबित होने की संभावना, आज जारी हो सकता है आदेश

परमबीर सिंह के निलंबित होने की संभावना, आज जारी हो सकता है आदेश

 

मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह (Parambir Singh) को आज "अनुशासनहीनता और अन्य अनियमितताओं" के लिए निलंबित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने निलंबन फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और अब आज आदेश जारी होने की उम्मीद है। परम बीर सिंह पर आईएएस अधिकारी देबाशीष चक्रवर्ती की रिपोर्ट को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

चक्रवर्ती ने अखिल भारतीय सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के चलते सिंह के खिलाफ जांच की थी। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने प्रशासनिक चूक के लिए परमवीर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए थे। इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने कहा था कि परम बीर सिंह को उनकी "अनुशासनहीनता और अन्य अनियमितताओं" के लिए जल्द ही निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि हम मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता और अन्य अनियमितताओं के लिए कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में हैं। उनके निलंबन की प्रक्रिया भी चल रही है।

यह भी पढ़ें- आंदोलन के दौरान नहीं हुई किसी किसान की मौत, तो मुआवजा कैसा- कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर


संबंधित समाचार