होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Panchkula: मेयर कार्यालय समेत उत्तर भारत के हिंदू मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप 

Panchkula: मेयर कार्यालय समेत उत्तर भारत के हिंदू मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप 

 

Panchkula News: पंचकूला के मेयर दफ्तर और नगर निगम को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें पंचकूला मेयर कार्यालय, उत्तर भारत के कई प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों और दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है।

मेयर दफ्तर और रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का दावा

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा मेल 4 जून को सुबह 09:54 बजे मेयर और नगर निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी' और 'हरियाणा बनेगा खालिस्तान जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं।

धमकी में बकायदा ब्लास्ट का समय भी निर्धारित किया गया है
मेयर दफ्तर: दोपहर 1:11 बजे से दोपहर 3:11 बजे के बीच धमाका करने का दावा।
रेलवे ट्रैक: सुबह 9:11 बजे और रात 9:11 बजे धमाके की धमकी।

सफर न करने की चेतावनी 

मेल में साफ लिखा गया है कि 5 और 6 जून को दिल्ली-अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर आईईडी धमाके किए जाएंगे, इसलिए कोई भी सफर न करे और अपने बच्चों को बचाए।

निशाने पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर

साजिशकर्ताओं ने 6 जून 1984 (ऑपरेशन ब्लू स्टार) का बदला लेने की बात कहते हुए उत्तर भारत के कई प्रमुख और ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों को बम धमाकों से तबाह करने की धमकी दी है। 
धमकी भरे मेल में इन मंदिरों की सूची दी गई है
कालका जी मंदिर (कालका जी)
भीमा देवी मंदिर (पिंजौर)
कार्तिकेय मंदिर (पिहोवा)
स्थाणेश्वर महादेव मंदिर (कुरुक्षेत्र)
गौरी शंकर मंदिर (चांदनी चौक, दिल्ली)
योगमाया मंदिर (महरौली, दिल्ली)

प्रशासन ने डीसीपी को भेजी रिपोर्ट

ईमेल के मिलते ही पंचकूला नगर निगम का प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन में आ गया। मेयर कार्यालय की ओर से सुबह 10:27 बजे यह पूरा मामला और ईमेल की कॉपी डीसीपी पंचकूला और हरियाणा पुलिस को फॉरवर्ड कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियां भी ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुट गई हैं।
 


संबंधित समाचार