होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरा को गोली मारकर तोड़ा नियम, भारत ने शुरू की कार्रवाई

पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरा को गोली मारकर तोड़ा नियम, भारत ने शुरू की कार्रवाई

 

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा गोलीबारी के दौरान एक भारतीय मछुआरे के मारे जाने व एक अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। इसको लेकर पाकिस्तान के खिलाफ पर भारत ने अपना विरोध दर्ज कराएगा। दरअसल, गुजरात में एक पंजीकृत मछली पकड़ने वाली नाव-जल परी पर पाक एजेंसियों द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय मछुआरे श्रीधर चमरे की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के यह घटना 6 नवंबर की है, जहां पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बिना किसी कारण मछली पकड़ने वाली एक नाव पर अचानक गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जिसका इलाज गुजरात के ओखा के एक अस्पताल में जारी है। वहीं, इस घटना से पाक ने संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी (UNCLOS) का स्पष्ट उल्लंघन किया है।

सूत्रों ने मुताबिक इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस मुद्दे को पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक रूप से उठाया जा रहा हैं। वहीं, इस मामले पर जांच भी की जा रही है। ऐसे में पाकिस्तान दावा कर रहा है कि नाव ने "अवैध रूप से" पाकिस्तानी क्षेत्र पर "अतिक्रमण" करने की कोशिश की। इसी पर कारवाही करते हुए "पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के जहाजों ने घुसपैठ करने से रोका। कई चेतावनी देने बावजूद नाव के तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद हवा में गोलियां चलाई लेकिन फिर भी नाव ने अपना इंजन बंद नहीं किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने नाव पर फायरिंग की जिसके बाद वह रुक गई। जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी है। 

यह भी पढ़ें- Brazil: लोकप्रिय सिंगर मारिलिया मेंडोंका का विमान दुर्घटना में निधन, मौत से पहले ये किया था शेयर


संबंधित समाचार