होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

एशिया कप से नाम वापस लेने पर पाक बन जाएगा भिखारी, 140 करोड़ तक का होगा नुकसान

एशिया कप से नाम वापस लेने पर पाक बन जाएगा भिखारी, 140 करोड़ तक का होगा नुकसान

 

Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एशिया कप से बाहर निकलने की कथित धमकी को अमल में लाना आसान नहीं होगा। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो उसे करीब 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 100 से 140 करोड़ रुपये तक) का नुकसान उठाना पड़ सकता है।एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की सालाना कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा पांच टेस्ट खेलने वाले देशों- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में बराबर-बराबर बांटा जाता है। यानी हर देश को 15 प्रतिशत राजस्व मिलता है। शेष 25 प्रतिशत सहयोगी सदस्य देशों के बीच बांटा जाता है।

अंडर-19 एशिया कप के प्रसारण अधिकार भी शामिल

ये कमाई प्रसारण अधिकार (टीवी और डिजिटल), प्रायोजन सौदे और टिकट बिक्री जैसे विभिन्न स्रोतों से आती है। अकेले इस एशिया कप से पीसीबी को अनुमानित 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई होने वाली थी। ऐसे में अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो उसके लिए यह बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकता है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) ने 2024 से 2031 तक आठ साल के लिए एसीसी के साथ 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रसारण करार किया है। इसमें महिला एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप के प्रसारण अधिकार भी शामिल हैं।

 मोहसिन नकवी पर दवाब 

पीसीबी प्रमुख और पाकिस्तान के गृह एवं नारकोटिक्स नियंत्रण मंत्री मोहसिन नकवी इस समय एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। नकवी ने खुलकर आईसीसी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधा था और भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के विवाद के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही आईसीसी को पत्र लिखकर पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी। साथ ही यह धमकी भी दी थी कि अगर पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगी। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की मांग ठुकरा दी और पायक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया।


संबंधित समाचार