होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

RDG बैठक में विपक्ष नदारद, सरकार ने पेश किया तथ्यात्मक स्पष्टीकरण

RDG बैठक में विपक्ष नदारद, सरकार ने पेश किया तथ्यात्मक स्पष्टीकरण

 

RDG Presentation Shimla: आज शिमला में आयोजित आरडीजी (Revenue Deficit Grant) विषयक प्रेजेंटेशन में विपक्ष की अनुपस्थिति के संबंध में कुछ भ्रामक बयान मीडिया में प्रसारित किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक है।

सीएम ने खुद भेजा था नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रण पत्र

यह अवगत कराना है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं नेता प्रतिपक्ष को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर उक्त आरडीजी प्रेजेंटेशन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके बावजूद विपक्ष की ओर से कार्यक्रम में कोई प्रतिनिधित्व नहीं किया गया। मीडिया में दिए जा रहे बयानों में यह कहा जा रहा है कि आमंत्रण पत्र सचिव स्तर से था और प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।

अतः आपसे अनुरोध है कि जनहित में सटीक एवं तथ्यपरक जानकारी प्रसारित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र की प्रति सहित इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित/प्रसारित करें, ताकि जनता के समक्ष सही तथ्य सामने आ सकें।


संबंधित समाचार