होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ईद के मौके पर KRK का शाहरुख और सलमान पर फूटा गुस्सा, बोले- पैसे देकर लगवाते हैं घर के बाहर भीड़

ईद के मौके पर KRK का शाहरुख और सलमान पर फूटा गुस्सा, बोले- पैसे देकर लगवाते हैं घर के बाहर भीड़

 

बीते दिन आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार्स तक ईद का जश्न मनाते नजर आए। इस खास दिन पर बॉलीवुड के दो खान खास अंदाज में फैंस से रूबरू हुए। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और किंग शाहरुख खान की। ईद के खास मौके पर फैंस का लंबा इंतजार खत्म हुआ और दोनों स्टार्स फैंस के सामने आए थे। लेकिन फैंस से इन स्टार्स का रूबरू होना एक शख्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका जमकर विरोध किया। और वह शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद को क्रिटिक किंग और ट्रेड अनालिस्ट कहने वाले केआरके (KRK) यानी कमाल राशिद खान (Kamaal R. Khan) हैं।

केआरके बॉलीवुड और मशहूर सेलेब्स को लगातार ट्रोल करते रहते हैं और अक्सर उनके निशाने पर होते हैं सलमान खान। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कमाल का सलमान के साथ उनकी फिल्म 'राधे' को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया था। दरअसल, केआरके ने सलमान खान के फिल्म की आलोचना करने के बजाय उन पर पर्सनल कमेंट कर कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। लेकिन केआरके कहा बाज आने वाले हैं और वह किसी न किसी रूप से सलमान पर निशाना साधते हैं। इस बार सलमान की ईद सेलिब्रेशन की तस्वीर को केआरके ने टारगेट किया है। 

दरअसल ईद के मौके पर सलमान और शाहरुख मुंबई में अपने घर के बाहर भारी संख्या में प्रशंसकों का अभिवादन किया। वहीं केआरके ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इतने लोगों को भाड़े पर बुलाने के लिए काफी पैसे खर्च होते होंगे।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "ये पब्लिक ऋतिक, अक्षय, आमिर के घर पर नहीं जाती, तो बुढऊ एक्टर्स के घर पर क्यों आती है? और जब इनकी फिल्म थिएटर में लगती है तो ये देखने नहीं जाते। क्यों ? क्योंकि यहां आने के पैसे मिलते हैं और थिएटर में जाने के पैसे देने पड़ते हैं।"

उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा, "ये बस कहने के खान एक्टर्स हैं, ना रोजा रखते हैं, ना नमाज पढ़ते हैं। हां पीते डेली हैं। गणपति की पूजा करना भी नहीं भूलते। तो फिर मुस्लिम कैसे हुए ? सिर्फ ईद पर फिल्म रीज करने के लिए और गरीब पब्लिक से ईदी लेने के लिए? बस पैसों के लिए गुटखा भी सेल करते हैं।

यह भी पढ़ें- पद्मावत के बाद इस 'महारानी' पर बनी फिल्म का विरोध शुरू, इतिहास से छेड़छाड़ का लगाया आरोप


संबंधित समाचार