Basant Panchami 2026: माघ माह की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का पर्व विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इसे सरस्वती जयंती और सरस्वती पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योगों का महासंयोग बन रहा है, जिससे पूजा-पाठ का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
बसंत पंचमी का धार्मिक महत्व
बसंत पंचमी को श्री पंचमी, सरस्वती पूजा और विद्यारंभ का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने और पीले रंग के भोग अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां सरस्वती की आराधना करने से बुद्धि, स्मरण शक्ति, वाणी और ज्ञान में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों, शिक्षकों, कलाकारों और लेखकों के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना जाता है।
बसंत पंचमी 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार:
पंचमी तिथि प्रारंभ: 23 जनवरी 2026, रात 02:28 बजे
पंचमी तिथि समाप्त: 24 जनवरी 2026, रात 01:46 बजे
सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त:
सुबह 7:15 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक
इस समय पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।
यह भी पढ़ें- Trump की Iran को खुली धमकी, मेरी हत्या की सोचना भी मत..मिट जाएगा नामो निशान