होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Twitter के CEO Parag Agrawal के बनने पर बोले आनंद महिन्द्रा, 'भारतीय CEO वायरस है इसका कोई टीका नहीं

Twitter के CEO Parag Agrawal के बनने पर बोले आनंद महिन्द्रा, 'भारतीय CEO वायरस है इसका कोई टीका नहीं

 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी कंपनी ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह ट्विटर में भारतीय मूल के अधिकारी पराग अग्रवाल उनकी जगह लेंगे। प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी ने यह घोषणा की है। अग्रवाल इस समय ट्विटर के CTO पर कार्य कर रहे हैं।
 
ट्विटर की इस घोषणा के बाद भारतीयों द्वारा अलग-अलग तकनीकी फर्मों में बड़े पद पहुंचने की काफी चर्चा है। 

वहीं, आयरिश उद्यमी पैट्रिक कॉलिसन ने एक ट्वीट के जरिए अंतरराष्ट्रीय ​तकनीकी फर्मों में भारतीयों के अहम पदों पर पहुंचने को रेखांकित किया। पैट्रिक ने अपने ट्विट में लिखा- ‘Google, Microsoft, Adobe, IBM, Palo Alto Networks, और अब Twitter भारत में पले-बढ़े CEO की अगुवाई में चल रहे हैं। तकनीक की दुनिया में भारतीयों की आश्चर्यजनक सफलता और अमेरिका द्वारा अप्रवासियों को अवसर देते हुए देखना अद्भुत है। बधाई पराग।’ 

उनके इस ट्वीट पर भारतीय उद्यमी आनंद महिन्द्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- ‘यह एक ऐसी महामारी है जिसके बारे में हमें यह कहते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि इसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह भारतीय सीईओ वायरस है (Indian CEO Virus)… इसका कोई टीका नहीं है।’

यह भी पढ़ें- सरकार ने Cryptocurrency के लिए Lok Sabha में किया बड़ा ऐलान, Bitcoin के लेनदेन का कोई डेटा नहीं


संबंधित समाचार