OMG 2 Teaser Release:बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म OMG 2 का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर ट्वीटर की जनता दो भागों में बट गई है। जहां एक ओर दर्शक भोले और भक्त की जोड़ी में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार को काफी पसन्द कर हे हैं वहीं टीजर के कुछ सीन को लेकर दर्शकों में विवाद भी जारी है।
बहरहाल, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए खुशखबरी है। वाहवाही लूटने दोनों की जोड़ी जल्दी ही ऑन स्क्रीन आने वाली है, जिसकी झलक आप देख सकते हैं। जी हां, दोनों की जोड़ी की अपकमिंग फिल्म OMG 2 का शानदार टीजर रिलीज हुआ, इसमें दोनों के लुक को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। टीजर में नजर आई भोले और भक्त की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां देखें टीजर---
AKSHAY KUMAR: ‘OMG 2’ TEASER ARRIVES… Team #OMG2 - featuring #AkshayKumar, #PankajTripathi and #YamiGautam - unveils #OMG2Teaser… Directed by #AmitRai. pic.twitter.com/l4IdJTbEMW
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 11, 2023
शानदार टीजर आ रहा लोगों को पसंद
1 मिनट 26 सेकेंड के टीजर की शुरुआत पकंज त्रिपाठी के डायलॉग से होती है। वे कहते नजर आ रहे हैं- 'ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है. पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहे वो नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक शांति करण मुदगल और तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है और कुछ यूं शुरुआत होती है OMG 2 की कहानी।
#OMG2 Teaser 🔥🔥🔥 Goosebumps
— Asutosh Dash (@asutoshdash07) July 11, 2023
Har Har Mahadev 🔥🔥🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/MSS5k5qRZJ
टीजर ने बताई पूरी स्टोरी
टीजर में महाकाल को लेकर गाना और मंत्रोच्चार फैंस को काफी आकर्षित करने वाला है। सावन के महीने में महादेव का गाना और अक्षय का महादेव लुक काफी पसन्द आने वाला है।इस टीजर से मूवी के कई भेद खुल गए हैं। जैसे अक्षय कुमार का महादेव रूप, पंकज त्रिपाठी यानी शांति करण मुदगल का आस्तिक होना। बता दें कि अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म OMG 2 अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज होगी।
इस फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी नजर आएंगी। हालांकि, टीजर में यामी एक बार भी नजर नहीं आई। बता दें कि OMG का फर्स्ट पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उस मूवी में अक्षय कुमार भगवान श्रीकृष्ण और परेश रावल नास्तिक के रूप में नजर आथे, लेकिन इस बार अक्षय श्रीकृष्ण की जगह महादेव के रूप में नजर आ रहे हैं।