होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कर्ली बालों को मैनेज करने में अब नहीं आएगी दिक्कत, अपनाएं ये आसान टिप्स

कर्ली बालों को मैनेज करने में अब नहीं आएगी दिक्कत, अपनाएं ये आसान टिप्स

 

Tips To Manage Curly Hair: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनके बाल घुंघराले होते हैं। आजकल घुंघराले बालों को कर्ली हेयर बोला जाता है। पार्लर में कई महिलाएं बड़े शौक से अपने बालों को कर्ली कराते है। वही लोग अपने बालों को कर्ली कराते है जिनके बाल एकदम सीधे होते है। वहीं कई लोगों के जन्म से ही कर्ली बाल होते है और वह उन कर्ली बालों से बहुत परेशान रहते हैं, क्योंकि उन्हें अपने कर्ली बालों को संभालना बहुत मुश्किल लगता है। लेकिन अब ये काम आसान हो जाएगा। कैसे ? क्योकि आज के आर्टिकल में हम बताने जा रहे है कर्ली बालों के मैनेज करने के आसान टिप्स। चलिए जानते है... 

ऐसे करें Curly Hair को मैनेज

बालों की कंडीशनिंग करें 

जिन  लोगों के घुंघराले बाल होते है उन्हें कंडीशनिंग करने की जरुरत है क्योकि ऐसे बाल सीधे बालों की तुलना में अधिक रुखे होते हैं। रुखे बालों का मतलब है कि उन बालों में नमी नहीं होती। अगर आप घुंघराले बालों को कंडीशनिंग करेंगे तो उनमें नमी बनी रहेंगी। उच्च गुणवत्ता वाले कंडीशनर का ही प्रयोग करें। 

घुंघराले बालों को ज्याद ना धोएं
कई लोगों की आदत होती है कि वह हर दिन अपने बालों को धोते हैं लेकिन घुंघराले बालों को ज्यादा नहीं धोना चाहिए। अगर आपके भी घुंघराले बाल हैं तो ऐसा करने से बचें।
बार-बार धोने से वे और भी ज्यादा फ्रिजी हो सकते हैं। हर दिन धोने के बजाय, अपने कर्ल बालों को सूखे शैम्पू या लीव-इन कंडीशनर से फ्रेश करने की कोशिश करें।

मोटे कंघी का इस्तेमाल

घुंघराले बालों को कंघी करते समय वह बहुत ज्याद उलझते है ऐसे में आपको मोटे कंघी का इस्तेमाल करना सही होगा। बाल कम टूटेगे और उलझेंगे भी नहीं। अपने बालों को धोने के बाद धीरे से सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

जरुर लगाएं हेयर मास्क
जिन लोगों के घुंघराले बाल होते है उन्हें कम से कम हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का प्रयोग करना चाहिए। हेयर मास्क से स्कैल्प मजबूत होने के साथ-साथ वह बालों को भी पोषण प्रदान करती है। एवोकाडो और ऑलिव ऑयल से बने हेयर मास्क का प्रयोग करें।

हीटिंग टूल का इस्तेमाल करने से बचें

कई लोग अपने कर्ली बालों से बहुत ज्यादा परेशान रहते है ऐसे में वह अपने बालों पर हीटिंग टूल्स का प्योग करते है जो बालों के लिए नुकसानदायक होता है। कोशिश करें कि फ्लैट आयरन और कर्लिंग आयरन जैसे हीटिंग टूल्स का प्रयोग करने से बचें। 

    घुंघराले बाल दिखने में काफी आकर्षक और घने होते हैं, लेकिन इन्हें संभालने में उतनी ही दिक्कत आती है। अगर आपके घर में किसी के कर्ली बाल है तो हमारे द्वारा बताई गई  टिप्स को जरुर फॉलो करें। इन टिप्स की मदद से आप अपने बालों की सही से देखभाल कर सकती है।

 

 


संबंधित समाचार