होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नोरा फतेही के 'सरके चुनर तेरी..' गाने पर बवाल, गाने को यूट्यूब से हटाया, जानिए पूरा मामला

नोरा फतेही के 'सरके चुनर तेरी..' गाने पर बवाल, गाने को यूट्यूब से हटाया, जानिए पूरा मामला

 

Nora Fatehi Song: नोरा फतेही कई आइटम सॉन्गस कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों के गाने खूब वायरल होते हैं। लेकिन उनका हालिया रिलीज गाना जमकर विवादों में घिर गया है। इस बार फिल्म 'केडी द डेविल' के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर नोरा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। इसके बाद कुछ सेलेब्स ने भी गाने के लिरिक्स पर नाराजगी जताई। अब इतना सब होने के बाद मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया है। आइए मामले को डिटेल में समझते हैं। 

'सरके चुनर तेरी सरके' गाना 'केडी - द डेविल' फिल्म का है

'सरके चुनर तेरी सरके' गाना 'केडी - द डेविल' फिल्म का है। ये 15 मार्च को रिलीज हुआ था और इस गाने को रकीब आलम ने लिखा था। गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आते हैं। गाने में अश्लील लिरिक्स और वीडियो को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इसके हिंदी वर्जन में वलगर लिरिक्स को लेकर लोग इसे शुरू से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। साथ ही इस गाने का विरोध भी कर रहे थे।

पूरे विवाद पर प्रियंक कानूनगो ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी

इस पूरे विवाद पर प्रियंक कानूनगो ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि प्रियंक कानूनगो नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के सदस्य हैं। 16 मार्च को जब उनसे इस गाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘कौन है जो अपने सभ्य परिवार के साथ बैठकर इसे देख सकता है?’ उनके इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग ने गाने के कंटेंट को ध्यान में रखते हुए मेकर्स को नोटिस भी जारी किया था।


संबंधित समाचार