होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Night Skin Care: रात को कर लें ये 5 काम, सुबह चेहरे पर दिखेगा जबरदस्त ग्लो

Night Skin Care: रात को कर लें ये 5 काम, सुबह चेहरे पर दिखेगा जबरदस्त ग्लो

 

Night Skin Care: दिनभर हमारी स्किन धूप-धूल, पॉल्यूशन के संपर्क में रहती है और इसलिए नाइट स्किन केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है। ज्यादातर लोग मॉर्निंग में तो अपनी त्वचा की देखभाल करते हैं, लेकिन रात में इसे स्किप कर देते हैं। इस वजह से आपके फेस पर न सिर्फ मुंहासों की समस्या हो सकती है, बल्कि सुबह आपका चेहरा डल नजर आता है और प्रीमेच्योर एजिंग यानी समय से पहले त्वचा पर महीन लाइनें और झुर्रियां आने जैसी समस्या हो सकती है। जान लेते हैं कि रात में अपनी त्वचा के लिए क्या-क्या करना चाहिए।

स्किन हेल्दी रहे, इसके लिए अपनी डाइट को दुरुस्त रखने के साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। वहीं, त्वचा की बाहरी देखभाल करना भी जरूरी होता है। कुछ सिंपल से स्टेप्स में आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।

डबल क्लींजिंग जरूर करें

रात को यह बहुत जरूरी है कि आप डबल क्लींजिंग करें। यह स्टेप बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। खासकर जब आपने मेकअप लगाया हो, तो इसे क्लीन किए बिना कभी न सोएं। पहले फेस वॉश करें और फिर कॉटन में क्लींजर लेकर चेहरा साफ करें।

चेहरे को करें टोन

त्वचा को टोन करना भी जरूरी होता है। इससे स्किन का पीएच बैलेंस बना रहता है। जरूरी नहीं है कि आप महंगा टोनर खरीदें। इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कॉटन में गुलाब जल लेकर चेहरे पर लगाएं या फिर स्प्रे कर दें और सूखने दें।

चेहरे को करें मॉइस्चराइज

क्लींजिंग के बाद त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए तीसरा इंपोर्टेंट स्टेप है चेहरे को क्लीन करने के बाद मॉइस्चराइज करना। इसके लिए कोई हल्का मॉइस्चराइजर ही चुनना चाहिए। कोशिश करें कि एक्टिव कंपाउंड वाला मॉइस्चराइजर लें।

आंखों को रिलैक्स देना जरूरी

दिनभर में हमारी आंखें बहुत ज्यादा थक जाती हैं। इसलिए सुबह जागने के बाद आंखों के आसपास पफीनेस दिखाई दे सकती है। धीरे-धीरे काले घेरे भी बन सकते हैं। आप रात में खीरे को कद्दूकस करके आंखों पर कुछ देर रख सकते हैं या फिर अंडर आई क्रीम, अंडर आई मास्क और आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लिप बाम को न करें स्किप

अक्सर लोग पूरी स्किन केयर कर लेते हैं, लेकिन लिप बाम स्किप कर देते हैं। आपके होठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और इसमें नेचुरली ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते हैं। यही वजह है कि होंठ जल्दी रूखे होने लगते हैं और पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। ध्यान रखें कि कोई अच्छा हाइड्रेटिंग लिप बाम जरूर लगाएं।


संबंधित समाचार