होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, आतिशबाजी और संगीत के साथ जश्न में डूबे लोग

कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, आतिशबाजी और संगीत के साथ जश्न में डूबे लोग

 

Happy New Year 2026: भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं। वहीं नव वर्ष पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।'

अधिकतम तापमान दिल्ली में काफी हद तक सामान्य ? 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो जनवरी तक ऐसे हालात रह सकते हैं। पश्चिम राजस्थान में तीन जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14°C से 16°C और 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर (2°C से 4°C) और अधिकतम तापमान दिल्ली में काफी हद तक सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।

नए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' 

साथ ही नए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई, जब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह आठ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 371 रिकॉर्ड किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में आता है।


संबंधित समाचार