होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

India-Nepal के बीच नए हाइवे का होगा निर्माण, जमींन अधिकरण होगा जल्द शुरू, जानें

India-Nepal के बीच नए हाइवे का होगा निर्माण, जमींन अधिकरण होगा जल्द शुरू, जानें

 

India-Nepal: केंद्र में काबिज मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई प्रकार के विकास से जुड़े कार्य किए हैं। चाहें सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर हो रेल नेटवर्क का जाल पूरे देश में बिछाना। केद्र सरकार ने हर पहलू पर परिवहन को दुरूस्त किया है। इसी कड़ी में बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण जल्द ही राजधानी लखनऊ से नेपाल के बीच एक हाईवे का निर्माण करने जा रहा है। बाराबंकी से रुपैडिहा तक करीब 150 किलोमीटर के स्ट्रैच पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण काम करने जा रहा है। 

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण पहले ही अय़ोध्या तक सड़क निर्माण कर चुका है और अब इसका विस्तार नेपाल तक करने जा रहा है। इस राजमार्ग के बनने से ना केवल भारत और नेपाल के बीच सड़क परिवहन दुरूस्त होगा बल्कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार की गतिविधियों को भी गति मिलेगी। NHAI  इस राजमार्ग को कुल फोर लेन का बनाने जा रहा है। फिलहाल भारत से नेपाल तक लगने वाला समय करीब 3 घंटे से अधिक है। जो हाईवे के बन जाने से घटकर महज 2 घंटें रह जायेगा। 

वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस हाईवे के निर्माण के लिए करी 150 करोड़ रूपए प्रस्तावित हैं और अगले 3 वर्षों में जनता को सौंप दिया जायेगा। 

ये भी पढ़ें-  लोकसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर ने दिखाए तेवर, यूपी में BJP से मांगी ये तीन सीटें


संबंधित समाचार