होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Nepal Mango Import:भारत के आमों पर नेपाल में बैन लगा या नहीं? सरकार ने साफ की स्थिति

Nepal Mango Import:भारत के आमों पर नेपाल में बैन लगा या नहीं? सरकार ने साफ की स्थिति

 

Indian Mango Export: गर्मियों के सीजन को भारत में सिर्फ इसी नाम से नहीं जानते, बल्कि कई लोग इसे 'आम' का सीजन भी कहते हैं। फलों का राजा कहलाने वाला आम इतना खास है कि इसकी मांग विदेशों में भी तेजी से बनी रहती है। लेकिन हाल ही में नेपाल से ऐसी खबर सामने आई, जिसने मैंगो लवर्स का दिल तोड़ दिया। हालांकि यह चिंता भारत में रहने वालों की नहीं, बल्कि नेपाल में रहने वाले आम प्रेमियों की थी। हालांकि अब सरकार की तरफ से इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है।

नेपाल में बैन हुआ भारतीय आम?

दरअसल, खबरें थीं कि भारतीय आम को नेपाल में बैन कर दिया गया है। बीते मंगलवार को ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि जापान के बाद नेपाल ने भी भारत से आम के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि भारतीय आमों में कीटनाशक की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में यह वहां की जनता के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि अब सरकार ने ऐसी किसी भी खबर को खारिज कर दिया है।

नेपाल और भारत सरकार का बयान

अब इन खबरों पर खुद भारत सरकार और नेपाल सरकार दोनों ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्र सरकार ने बुधवार को इस खबर को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा कि, "कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नेपाल ने भारतीय आम के आयात पर रोक लगा दी है, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। मौजूदा नियमों के तहत पौधों के स्वास्थ्य से जुड़ी शर्तों का पालन करने पर आयात जारी है।"

वहीं, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी बताया कि नेपाल के प्लांट क्वारंटीन और कीटनाशक प्रबंधन केंद्र ने 10 जून को स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय आमों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

कहां से आईं ये खबरें?

बता दें कि हाल ही में नेपाल ने आयात नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत फलों और अन्य कृषि उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ विशेष मानकों और प्रक्रियाओं को जरूरी बनाया गया है। यहीं से यह खबर लोगों के बीच फैल गई और भारतीय किसानों के साथ-साथ नेपाल के व्यापारियों के बीच भी खलबली मच गई।

गौरतलब है कि भारत ने नेपाल को इस साल यानी जनवरी 2026 से अब तक 2,005 टन आम की 149 खेपें भेजी हैं। वहीं जून महीने में अब तक 266 टन आम की 18 खेपें नेपाल निर्यात की जा चुकी हैं। इससे साफ है कि भारतीय आमों का नेपाल में निर्यात पहले की तरह जारी है और प्रतिबंध की खबरें महज अफवाह साबित हुई हैं।


संबंधित समाचार