होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Navratri 2022: नवरात्रि के पांचवें दिन ऐसे करें मां स्कंदमाता की आराधना, जानें पूजा विधि व मंत्र

Navratri 2022: नवरात्रि के पांचवें दिन ऐसे करें मां स्कंदमाता की आराधना, जानें पूजा विधि व मंत्र

 

Chaitra Navratri 2022: हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा (Maa Durga) के भक्तों के लिए नवरात्रि का पर्व बहुत खास होता है। नवरात्रि (Navratri) के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। आज यानी 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है। नवरात्रि के इस पांचवे दिन मां के पांचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माता अपने भक्तों पर बिल्कुल पुत्र के समान ही स्नेह लुटाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का तत्काल नाश होता है। मां का स्मरण करने मात्र से ही सभी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। 

ऐसा है मां स्कंदमाता का स्वरूप 
स्कंदमाता कमल के आसन पर बैठती हैं, यही कारण है कि मां को पद्मासना देवी भी कहते हैं। मां स्कंदमाता को पार्वती (Parvati) एवं उमा (Uma) के नाम से भी जाना जाता हैं। मान्यता है कि मां की उपासना करने से संतान की प्राप्ति होती है। मां का वाहन सिंह होता है। मां स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। 

मां स्कंदमाता की प्रिय चीजें
मान्यता है कि स्कंदमाता की उपासना करने से परम शांति और सुख का मिलता है। मां स्कंदमाता को श्वेत रंग अतिप्रिय है। मां की उपासना में श्वेत रंग के वस्त्रों का इस्तेमाल करना चाहिए। मां की पूजा के समय पीले रंग के कपड़े धारण करें।

स्कंदमाता पूजा विधि-
* सुबह जल्दी उठकर नहा कर तैयार हो जाएं।
* माता की मूर्ति का गंगाजल से अभिषेक करें। 
* स्नान कराने के बाद माता को पुष्प अर्पित करें।
* मां को रोली कुमकुम का तिलक लगाएं। 
* फिर मिष्ठान व पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं।
* पूजा के दौरान माता का ज्यादा से ज्यदा ध्यान करें।
* आखिर में मां की आरती करें।

मां का लगाएं ये भोग-
मां को केले के भोग बहुत पसंद है। मां को खीर का भोग लगाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है। मां को विद्यावाहिनी दुर्गा देवी के नाम से भी जाना जाता है। मां की उपासना करने से अलौकिक तेज प्राप्त होता है। 

ये है मां स्कंदमाता का मंत्र-
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri: नवरात्रि का चौथा दिन आज, जानें मां कूष्मांडा की पूजा का शुभ मुहूर्त व मंत्र


संबंधित समाचार