होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Navratri 2022: कब से शुरू हो रही है नवरात्रि? जानें सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2022: कब से शुरू हो रही है नवरात्रि? जानें सही तिथि व शुभ मुहूर्त

 

पिछले कुछ वर्षों से तमाम त्योहारों को लेकर कंफ्यूजन बढ़ती ही जा रही है क्योंकि सही तिथि और मुहूर्त के चलते इन्हें मनाने की तारीखों में बदलाव हो रहा हैं। ऐसे में इस नवरात्रि (Navratri 2022) की शुरुआत कब से है, इस पर समय रहते गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए। सनातन धर्म के सबसे पावन पर्वों में से एक शारदीय नवरात्रि की शुरुआत (beginning of Shardiya Navratri) कुछ ही दिनों में यानी 26 सितंबर, 2022 से हो रही है, जो 4 अक्टूबर, 2022 तक मनाई जाएगी। वहीं, 5 अक्टूबर को दशहरा (Dussehra 2022) पर्व मनाया जाएगा। देवी आदिशक्ति के विविध रूपों को समर्पित नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

वैसे तो ये नौ दिन बेहद ही शुभ माने जाते हैं, फिर भी घट स्थापना और प्रथम पूजन को शुभ मुहूर्त के भीतर किए जाने को फलदायक माना जाता है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर डॉ. गौरव गीते ने अपने सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के माध्यम से पूजन के लिए शुभ मुहूर्त बताया।

शुभ मुहूर्त
* शारदीय नवरात्रों का प्रारम्भ 26 सितम्बर से हो रहा है, सुबह 3.15 बजे से ही प्रतिपदा तिथि अर्थात नवरात्र का प्रथम दिन शुरू हो जाएगा।

* घट स्थापना या प्रथम पूजन का शुभ-मुहूर्त सुबह 6.11 बजे से 8 बजे के बीच में होगा।

पूजा की विधि
* इसी शुभ मुहूर्त में माता रानी का स्वागत, गाय के घी का दीपक जलाकर, दुर्गा चालीसा का पाठ कर एवं गाय के उपले पर गुग्गल की धूप दे कर करें।

* उपवास करें परंतु न बने तो कोई बात नहीं लेकिन नौ दिन प्याज- लहसुन ना खाएं।

* इस दिन मंदिर जा कर माँ को उनकी पसंदीदा लाल चुनरी भेट करना न भूलें।



नवरात्रि के पहले दिन बन रहा है अद्भुत संयोग
इस शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, यानि नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल व ब्रह्म में पूजा करना शुभ फलदायी माना गया है।

यह भी पढ़ें- Navratri Special: नवरात्रि से पहले जानें देवी की पूजा से कैसे बदलेगी आपकी किस्मत


संबंधित समाचार