होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दातों से चलता है स्वभाव का पता, यहां जानिए कैसा है आपका स्वभाव

दातों से चलता है स्वभाव का पता, यहां जानिए कैसा है आपका स्वभाव

 

Teeth speaks about personality: सभी के दातों की संरचना एक खास प्रकार की होती है किसी के दांतों में गैप होता है तो किसी के दांत ज्यादा लंबे होते है। क्या आपको पता है दांतों की ये सरंचना बताती है आपका स्वभाव। जी हां, भारतीय संस्कृति में ऐसे शास्त्रों और पुराणों की रचना है। जिसके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।  इन्हीं शास्त्रों में से एक है सामुद्रिक शास्त्र।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे दातों की संरचना हमारे स्वभाव के बारे में काफी कुछ कहता है। आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की दांतों की अलग- अलग सरंचना क्या कुछ कहती है। 

ये कहती है दातों की सरंचना---

दांतों में गैप
जिन लोगों के दांतों में गैप होता है वह लोग दूसरों के पैसों पर ऐश करते है। संपत्ति के मामले में ये लोग भाग्यशाली होते है। इनकी जिंदगी आराम से कटती है। लेकिन ये लोग बहुत खर्चीले भी होते है।

दांत बाहर 
जिन लोगों के दांत थोड़े बाहर की तरफ निकले हों तो ऐसे लोग बहुत बोलते है और अपनी बात मनवाने की काबलियत रखते है। ये लोगों का स्वभाव बदलता रहता है और इन्हें कभी भी गुस्सा आ जाता है। 

सपाट दांत
जिन लोगों के दांत सीधे और सपाट होते है वो धनवान होते हैं लेकिन दिखावा पसंद नहीं करते है। ये लोग खुद का बिजनेस करते है। इसका स्वभाव ऐसा होता है कि इसके बहुत से दोस्त बन जाते है।

सफेद चमकीले दांत
जिन लोगों के दांत सफेद चमकीले होते है, वे लोग मिलनसार और भावुक होते है। ये  लोग आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेते है और बहुत ही सरल स्वभाव के और भाग्यशाली होते है।

काले दांत
जिन लोगों के दांत काले रंग के होते है वे लोग झगड़ालू होते है। ये लोग काम निकलवाना अच्छे से जानते है और काम निकलने के बाद लोगों को पूछते तक नहीं। ऐसे लोगों सिर्फ खुद के बारे में सोचते है और स्वार्थी होते है। 

आगे के दो दांतों के बीच ज्यादा गैप
जिन लोगों के आगे के दो दांतों के बीच ज्यादा गैप होता है, वे लोग बुद्धिमान और परोपकारी माने जाते है। ये भाग्य लेकर पैदा होते है। लेकिन महिलाओं के मामले में इसका उल्टा है ऐसी महिलाएं को दुर्भाग्य भोगना पड़ता है।

छोटे दांत
जिन लोगों के छोटे दांत होते है। उन लोगों को भरोसेमंद वाला माना जाता है। दिमागी रूप से भी ये लोग ज्यादा समझदार होते है और अपने काम को लेकर ईमानदार रहते है। इसलिए ऐसे लोग जल्दी सफलता पाते है।

टेढ़े-मेढ़े दांत
जिन लोगों के दांत टेढ़े-मेढ़े होते है उनका जीवन संघर्ष से भरा होता है। इन पर विश्वास करना ठीक नहीं होता ये लोग खुद के फायदे के लिए दूसरों को भी नुकसान में डाल देते है।

एक के ऊपर एक दांत
जिन  लोगों के दांत एक के ऊपर एक दांत होते है उन्हें वैवाहिक सुख मिलता है। ऐसी महिलाएं चतुर होती हैं और शासन करती है। वहीं ऐसे पुरूष साहसी होते है।


 


संबंधित समाचार